पीएम मोदी के हाथों हो सकता है दरभंगा एम्स का शिलान्यास
पटना। दरभंगा एम्स निर्माण के लिए शिलान्यास को लेकर 12 फरवरी को केन्द्रीय टीम पहुंच रही है। हो सकता है, 15 फरवरी को पीएम मोदी इसका शिलान्यास कर दें। हालांकि बिहार में एम्स निर्माण के लिए लिए यह दूसरा प्रस्ताव है। एक प्रस्ताव पिछले साल दिसंबर में भेजा गया था। पहले डीएमसीएच अस्पताल परिसर में एम्स बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने पास किया था। लेकिन, बदलते राजनीति परिवेश के बाद में राज्य सरकार ने शोभन बाईपास में बिहार के दूसरे एम्स के निर्माण के लिए नया प्रस्ताव दिय गया है। दरभंगा के शोभन बाईपास में एम्स का शिलान्यास की चर्चाएं शुरू हो गयी है। फिलहाल डीएमसीएच परिसर में कई वर्षों से बनकर तैयार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन भी होना है। जानकर बताते है कि दोनों कार्यक्रम को निर्धारित करने को लेकर केंद्रीय टीम आगामी 12 फरवरी को दरभंगा पहुंचने वाली है। टीम की ओर से बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के मद्देनजर डीएमसीएच परिसर में निर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया जायेगा। साथ ही एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम को आगे भी बढ़ाया जायेगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 15 फरवरी को प्रस्तावित पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के कार्यक्रम की तैयारियां हो रही हैं। आने वाली संबंधित टीम की ओर से भेजी गई विभागीय रिपोर्ट के आधार पर आगामी 15 फरवरी को प्रधानमंत्री सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन व एम्स का शिलान्यास कर सकते हैं। इसे लेकर प्रदेश स्तर पर विभाग को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। स्थानीय जिला प्रशासन को भी टाइम टेबल से संबंधित लेटर आगामी कुछ दिनों में प्राप्त होने की बात कही गयी है। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गयी है। फिलहाल तो केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग के सचिव का दरभंगा आगमन हो रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही