विश्व के सबसे बड़े व सफल लोकतांत्रिक चुनाव पर जर्मनी ने दी बधाई
जर्मनी ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए भारतीयों को बधाई दी है। इसी तरह अफ्रीकी देश नाइजीरिया ने भी भारत के लोगों को बधाई दी है।जर्मन विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए भारतीय लोगों को बधाई। हम भारत की नई सरकार के साथ काम करने और भारत के साथ अपने सहयोग को अगले स्तर पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं।भारत की चुनाव प्रक्रिया की सराहना करते हुए नाइजीरिया के विदेश मंत्री यूसुफ मैतामा टुगर ने भी रविवार को भारत के लोगों और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को दुनिया के लोकतंत्र के गढ़ के रूप में अपने दर्जे का उदाहरण पेश करने के लिए बधाई दी।यूसुफ मैतामा टुगर ने 44 दिनों तक चली चुनाव प्रक्रिया को इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी प्रक्रिया कहा। उन्होंने सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए भारत को बधाई दी, जिसमें 96.8 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता थे।
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत