गिल-जडेजा की छुट्टी, चयनकर्ताओं ने दिखाया सख्त रवैया
नई दिल्ली : भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ने जैसा परफॉर्मेन्स किया है, उसके बाद उन्हें दुनिया की किसी भी टीम में जगह दी जा सकती है. मगर, इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने जो अपनी टीम चुनी है, उसमें उन्होंने शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा को बाहर रखा है. स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों की कंबाइड प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने भारत के जितने खिलाड़ियों को चुना है, उसमें गिल और जडेजा नहीं हैं.
टेस्ट सीरीज में गिल और जडेजा
शुभमन गिल, भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे. उन्होंने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 754 रन 4 शतक और 75 से ज्यादा की औसत के साथ बनाए थे. गिल अगर सबसे सफल बल्लेबाज रहे तो रवींद्र जडेजा सबसे सफल ऑलराउंडर के तौर पर सीरीज में उभरे थे. उन्होंने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक के साथ 516 रन तो बनाए ही. उसके अलावा गेंद से उन्होंने 7 विकेट चटकाए. हालांकि, गिल और जडेजा के इस प्रदर्शन को ब्रॉड ने लगता है नजरअंदाज कर दिया है. यही वजह है कि उन्होंने उन्हें अपनी टीम में नहीं चुना.
ब्रॉड की प्लेइंग XI में कौन-कौन?
स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट सीरीज के बाद किन खिलाड़ियों को भारत-इंग्लैंड की कंबाइंड प्लेइंग इलेवन में जगह दी है, आइए अब पहले जरा वो देखते हैं. उन्होंने बतौर ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को रखा है. नंबर 3 पर ब्रॉड ने ओली पोप को चुना है. जबकि नंबर 4 के लिए जो रूट को. 5वें नंबर पर हैरी ब्रूक हैं, जबकि छठे पर बेन स्टोक्स. ब्रॉड ने स्टोक्स को अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है.
ऋषभ पंत को स्टुअर्ट ब्रॉड ने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना है. 8वें नंबर पर वॉशिंगटन सुंदर ने टीम में जगह बनाई है. जबकि जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज टीम में तीन पेसर हैं.
क्यों नहीं चुने गए गिल और जडेजा?
ब्रॉड के चुने टीम पर गौर करें तो टॉप ऑर्डर में शामिल किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन गिल या जडेजा से उम्दा नहीं रहा है. तो फिर सवाल है कि ब्रॉड ने उन्हें क्यों नहीं चुना? हो सकता है कि सीरीज में जिस नंबर पर वो दोनों खेले हैं, ब्रॉड की टीम में उस नंबर पर वो फिट नहीं रहे हों. अगर टीम का चुनाव उस नजरिए से हुआ है तो भी गिल और जडेजा का बाहर होना समझ आता है. लेकिन, ऐसा प्रदर्शन के आधार पर है तो फिर ब्रॉड की चुनी टीम समझ से परे हैं.
स्टुअर्ट ब्रॉड की कंबाइंड प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित