सरकार की खास योजना: महिलाओं को 20,000 रुपये की सहायता, ऐसे करें अप्लाई
रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के गरीब और मजदूर परिवारों की मदद के लिए कई योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक है ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’. आइए इस योजना के बारे में बताते हैं, कि इसका कैसे लाभ उठाएं. इसके अलावा, यह भी बताते हैं, कि इस योजना में फॉर्म कैसे एप्लाई करें.
क्या है मिनीमाता महतारी जतन योजना?
पहले इसे ‘भगिनी प्रसूति सहायता योजना’ के नाम से जाना जाता था, लेकिन 12 मई 2022 को सरकार ने इसका नाम बदलकर ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ कर दिया. इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन गर्भवती महिलाओं की मदद करना है जो स्वयं मजदूरी करती हैं या जिनके पति पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं.
इन महिलाओं को दिए जा रहे हैं 20000 रुपए
इस योजना के तहत सरकार की ओर से लाभार्थी महिला को कुल 20,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह पैसा एकमुश्त (एक साथ) सीधे महिला के बैंक खाते में भेजा जाता है. इन पैसों का उपयोग महिला अपनी डिलीवरी के समय होने वाले खर्चों और बच्चे के जन्म के बाद अच्छे खान-पान (पोषण) के लिए कर सकती है, ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें और कुपोषण से बच सकें.
किसे मिलेगा योजना का लाभ?
सबसे पहली शर्त यह है कि महिला छत्तीसगढ़ की निवासी होनी चाहिए.उसका या उसके पति का ‘निर्माण श्रमिक’ के तौर पर कम से कम 90 दिन पहले का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए.इसके अलावा, महिला का सरकारी अस्पताल या मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य केंद्र में अपनी प्रेगनेंसी का रजिस्ट्रेशन कराना भी अनिवार्य है ताकि उनकी सेहत पर नजर रखी जा सके.
कैसे करें आवेदन?
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आवेदन करना काफी आसान है.पात्र महिलाएं या उनके परिवार के सदस्य श्रम विभाग के पोर्टल पर जाकर या नजदीकी चॉइस सेंटर (CSC) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आवेदन के समय आधार कार्ड, श्रमिक कार्ड, बैंक पासबुक और डॉक्टर द्वारा दिया गया प्रेगनेंसी सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं.
सीट बढ़ोतरी का असर: उत्तर भारत को फायदा, दक्षिण राज्यों में चिंता
खौफनाक वारदात के बाद डर ने दिलाया सरेंडर, हत्या कर शव छुपाने वाला खुद पहुंचा पुलिस के पास
गृह मंत्री शाह का ममता सरकार पर बड़ा हमला, 14 आरोपों के साथ जारी की चार्जशीट