मप्र सहित 8 राज्यों में ओले गिरने का अनुमान
नई दिल्ली । देश के उत्तरी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से कई सडक़ें बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 14 से 42 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के डॉ. नरेश ने बताया कि 4 फरवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। इससे इन राज्यों में बर्फबारी होगी। इसके अलावा 8 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में 3 और 4 फरवरी को ओले गिर सकते हैं। इन 8 राज्यों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में शनिवार सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही। दिल्ली में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। कई फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हैं। उधर, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम मणिपुर और त्रिपुरा में 4 फरवरी को बारिश का अनुमान है। दक्षिण के राज्यों में आज मौसम साफ रहेगा। यहां ठंड का असर भी कम है।
जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर में बरसात
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के साथ पश्चिमी जिलों में बारिश शुरू हो गई। देर रात जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बाड़मेर, बीकानेर, नागौर, चूरू, झुंझुनूं में शनिवार बादल छाए। इन जगहों पर बारिश हो सकती है। इनके अलावा जयपुर, अलवर, अजमेर समेत अन्य जिलों में देर शाम मौसम बदल सकता है। देर रात बारिश हो सकती है। वहीं, 4 फरवरी को भी 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर और स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक आज बीकानेर शहर में सुबह 0.2, कोलायत, बज्जू, नोखा में एक-एक और जैसलमेर में 0.5एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। जोधपुर के लूणी, फलोदी के एरिया में भी बूंदाबांदी हुई। अजमेर, नागौर के एरिया में भी तडक़े कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही