मप्र में ओले गिरने की चेतावनी
3 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट; तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी
नई दिल्ली । उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पडऩे का सिलसिला जारी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आज कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आज ओले गिरने की संभावना जताई गई है। उधर, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। तेज बरसात के चलते पुडुचेरी के सभी स्कूलों और तमिलनाडु के 8 जिलों के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
भारी बारिश के चलते तमिलनाडु के तिरुवरूर जिले में एक मकान की दीवार ढह गई। इससे 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज भी तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, देश के 21 राज्य आज भी कोहरे की चपेट में दिखे। इनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और नॉर्थ-ईस्ट के अरुणाचल प्रदेश को छोडक़र सभी राज्य शामिल हैं।
उत्तर भारत में कोहरे की वजह से ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला भी लगातार जारी है। दिल्ली में आज 20 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सकीं। पंजाब और राजस्थान से दिल्ली पहुंचने वाली कुछ ट्रेनें 6 घंटे से ज्यादा लेट हुईं। रविवार को भी 22 ट्रेनें प्रभावित हुई थीं।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज