छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भारी गोलीबारी
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। शनिवार सुबह से ही रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले जंगल में हुई है।
जंगल में सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। टीम को सूचना मिली कि इलाके में माओवादी छिपे हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने जंगल को घेर लिया है। ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), कोबरा और सीआरपीएफ की एलीट यूनिट के जवान शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अभी मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करें सभी खेल स्थलों को – यशवंत कुमार
2027 की तैयारी: चंद्रशेखर आजाद ने सभी पार्टियों के लिए गठबंधन का संकेत दिया
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की भेंट
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से सुरक्षित मातृत्व को मिल रहा संबल
जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव