सिक्किम में भारी बारिश से मची तबाही, छह की मौत
बुधवार की रात उत्तरी सिक्किम में 220 मिमी से अधिक बारिश और तीस्ता में आई बाढ़ की वजह से सिक्किम में 1200 से अधिक देसी-विदेशी पर्यटक फंसे हुए हैं। बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन हुआ। तीस्ता नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ा और किनारे के घरों में पानी घुस गया।मौसम में सुधार होने पर पर्यटकों को निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी। सड़क मार्ग को ठीक होने में पांच से छह दिन का समय लग सकता है। शुक्रवार को भी उत्तरी सिक्किम में बारिश जारी रही। आपदा में मरने वालों की संख्या छह तक पहुंच गई है। गुरुवार को तीन लोगों का शव मिला था। तीन लोग लापता थे। तीन और शव मिलने के बाद शुक्रवार को लापता लोगों के मरने की भी पुष्टि हो गई।
संकलांग इलाके में एक पुल के बह जाने से चुंगथांग एवं लाचुंग इलाके से आवागमन ठप हो गया है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने शुक्रवार को आपदा की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी जुटाकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
पर्यटकों को निकालने की कोशिश तेज
सिक्किम के मुख्य सचिव विजय भूषण पाठक ने कहा कि फंसे हुए पर्यटकों को हवाई मार्ग से निकालने के लिए केंद्र सरकार से बातचीत शुरू की गई है। यह मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा। वैकल्पिक रूप से सड़क मार्ग से निकासी की योजना बनाई गई है और 5-7 दिनों में कनेक्टिविटी बहाल होने की उम्मीद है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी