हिना खान हॉस्पिटल में, यूरिन बैग के साथ शेयर की तस्वीरें, फैंस ने दी शुभकामनाएं
Hina Khan Photos: टीवी एक्ट्रेस हिना खान पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है. एक्ट्रेस स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. इस मुश्किल समय में भी हिना खुद को खुश और मोटिवेट रखने की कोशिश करती हैं. वो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर मुश्किल पलों को शेयर करती रहती हैं. हिना की बातें सुनकर उनके फैंस भी इमोशनल हो जाते हैं. इसी बीच हिना ने हॉस्पिटल से अपनी फोटोज शेयर की हैं जिसे देखकर फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
हिना ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो हॉस्पिटल के कॉरिडोर में खड़ी हैं. बैक पोज देती हुईं हिना ने हाथ में यूरिन बैग पकड़ा हुआ है. फोटो में हिना का चेहरा नहीं दिख रहा है. मगर उनके इमोशन्स को फैंस समझ रहे हैं.
फैंस ने किया मोटिवेट
हिना ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'हीलिंग के इन कॉरिडोर से गुजरते हुए... एक समय में एक कदम. आभार, आभार और सिर्फ आभार. दुआ.' हिन के इस पोस्ट को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं. हिना के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- मैं वॉरियर का बैक शॉट देख सकती हूं. दूसरे ने लिखा- ढेर सारा प्यार. एक ने लिखा- जल्दी जल्दी ठीक हो जाओ. आरती सिंह ने लिखा- भगवान तुम्हारे साथ खड़े हैं और तुम्हारे साथ ही स्टेप ले रहे हैं.
हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में हिना बिग बॉस 18 में गई थीं. जहां वो कंटेस्टेंट से बात करती हुई नजर आईं थीं. वीकेंड के वार में उन्होंने सलमान खान से बात की थी. जहां पर दोनों ने शो से जुड़ी कई पुरानी यादें भी ताजा की थीं. हिना ने शो में कंटेस्टेंट से कई टास्क भी करवाए थे. हिना के साथ बहुत सारे लोग खड़े हुए हैं. उनके फैंस उनके लिए दुआ मांगते रहते हैं.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई