आज कांकेर में चुनावी सभा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
छत्तीसगढ़ में अब दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव होना है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव कराये जाएंगे। दूसरे चरण के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इस क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार की रात रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय ने उनकी आगवानी की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उनका स्वागत किया।सूत्रों के अनुसार, शाह बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के सीनियर नेताओं की बैठक लेंगे। इसमें वो पीएम नरेंद्र मोदी की 23 अप्रैल को जांजगीर-चांपा और धमतरी में होने वाली चुनानी सभा को लेकर चर्चा करेंगे। वहीं 24 अप्रैल को अंबिकापुर में पीएम मोदी की सभा को लेकर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा बीजेपी की चुनावी रणनीति पर भी मंथन करेंगे। पीएम मोदी के आने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 अप्रैल को सुबह साढ़े 10 बजे कांकेर में चुनावी सभा करेंगे।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा