ऋतिक रहे पीछे, जूनियर एनटीआर के नाम का आसमान में जलवा
मुंबई : बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की भी तारीख सामने आ गई है। मेकर्स ने कल यानी 25 जुलाई को ‘वॉर 2’ का ट्रेलर रिलीज करने जा रहे हैं। ऐसे में ट्रेलर को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म के ट्रेलर से पहले अब जूनियर एनटीआर के फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उन्होंने एनटीआर के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर सेलिब्रेशन भी शुरू कर दिया है।
उत्साहित फैंस, एनटीआर और बजरंगबली की शेयर की फोटो
जूनियर एनटीआर को लेकर फैंस की दीवानगी अक्सर ही चर्चा का विषय बनती है। अब ‘वॉर 2’ के ट्रेलर रिलीज से पहले एनटीआर के फैंस एक बार फिर उत्साहित हैं। एनटीआर के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और अभिनेता के लिए पोस्ट कर रहे हैं। एक्स पर जूनियर एनटीआर के ‘वॉर 2’ में होने को लेकर फैंस लगातार पोस्ट कर रहे हैं और अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने जूनियर एनटीआर की किसी दूसरी फिल्म की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही प्रशंसक ने बजरंगबली की भी एक तस्वीर शेयर की है। दोनों तस्वीरों में पोज एक जैसा ही लग रहा है।
आसमान में छाया जूनियर एनटीआर का नाम
इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो और तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसे एनटीआर के फैंस काफी शेयर कर रहे हैं। इसमें जूनियर एनटीआर का नाम आसमान में लिखा हुआ है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है आसमान में ‘एनटीआर वॉर 2’ लिखा हुआ है। ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का बताया जा रहा है। इसके अलावा कई फोटोज भी इसकी वायरल हो रही हैं, जिनमें आसमान में जूनियर एनटीआर का नाम लिखा दिख रहा है।
इसके अलावा एक पोस्ट में जूनियर एनटीआर की स्केच तस्वीर नजर आ रही है और आग लगी हुई है। फैंस वॉर 2 में जूनियर एनटीआर के ऋतिक रोशन के साथ क्लैश और डांस बैटल देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
जूनियर एनटीआर के शोर में ऋतिक हुए इग्नोर
हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि जूनियर एनटीआर के फैंस अपने पसंदीदा हीरो को लेकर तो काफी उत्साहित हैं और ‘वॉर 2’ में उनकी मौजूदगी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन इस बीच जूनियर एनटीआर के फैंस की किसी भी पोस्ट में ‘वॉर 2’ के लीड एक्टर ऋतिक रोशन का जिक्र नहीं दिख रहा है। ऐसा लग रहा है, जैसे जूनियर एनटीआर के फैंस ने ऋतिक को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया है।
14 अगस्त को रिलीज होगी ‘वॉर 2’
‘वॉर 2’ की बात करें तो फिल्म स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले कल यानी 25 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। ये ट्रेलर जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के सिनेमा में 25 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट को एक बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। ‘वॉर 2’ यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
अफीम उत्पादकों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से शुरू होगी तौल प्रक्रिया, सरकार ने बनाई रणनीति
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से