धार्मिक जगहों की करनी है सैर तो घूम आएं इस जगह....
कुछ लोगों को पहाड़ों की बर्फीली वादियों पसंद होती हैं तो किसी को हरे-भरे जंगल और नदियां, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें मंदिर जाना या धार्मिक जगहों पर घूमना बेहद पसंद होता है. धार्मिक जगहों पर जाना भी अपने आप में एक अलग एक्सपीरियंस होता है. इन जगहों में फैली पॉजिटिविटी मन को शांत करती है और दिल खुश हो जाता है. वैसे भी हमारे देश भारत में एक बढ़कर एक खूबसूरत और प्राचीन मंदिर हैं. ये मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं हैं बल्कि वास्तुकला के शानदार नमूने हैं. जानते हैं धार्मिक जगह जो ट्रिप के लिए रहेंगी बेस्ट हमारे देश में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां हर गली कूचे में मंदिर बने हुए हैं. इन्हीं में से एक है आंध्र प्रदेश जिसे मंदिरों का शहर भी कहते हैं, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक कला को देखना है तो यहां पर बने मंदिर बेहद खूबसूरत तरीके डिजाइन किए गए हैं जो बेहद प्राचीन हैं. अगर आपको किसी प्राचीन जगह की सैर करनी है तो या परिवार के साथ किसी आध्यात्मिक जगहें जाना चाहते हैं तो आंध्र प्रदेश के मंदिरों की सैर करें
रंगनाथ मंदिर
आध्यात्मिक दृष्टि के साथ ही कला के प्रेमियों को रंगनाथ मंदिर जरूर देखना चाहिए. यहां के सबसे प्राचीन मंदिरों में शुमार रंगनाथ मंदिर की खूबसूरती को कोई भी बस निहारता रह जाएगा. यह मंदिर बेहतरीन कला का शानदार नमूना है.
वेंकटेश्वर मंदिर
यहां पर लोग लाखों की संख्या में मनोकामना पूर्ति के लिए दर्शन करने आते हैं. यहां तिरुपति बालाजी विराजते हैं. वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में है.
कनक दुर्गा मंदिर
अगर आंध्रप्रदेश गए और वहां के मंदिर नहीं घूमें तो क्या घूमें. विजयवाड़ा में स्थित कनक दुर्गा मंदिर है, जहां घूमना आपके लिए स्वर्ण भरे पलों की तरह हो सकता है. लोगों का मानना है कि ये मंदिर पांडु पुत्र अर्जुन में बनवाया था.
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मल्लिकार्जुन मंदिर काफी फेमस है. देवी पार्वती का ये मंदिर आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में कृष्णा नदी के तट पर बना हुआ है. श्रीशैलम पर्वत पर स्थित इस मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है.
तिरुपति मंदिर
इस मंदिर का नाम शायद ही आपने न सुना हो, आंध्रप्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित तिरुपति मंदिर को उसकी भव्यता,चमत्कारों और रहस्यों के लिए जाना जाता है. यह मंदिर देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है. सनातन धर्म मानने वालों के लिए ये मंदिर सबसे खास और पवित्र स्थल में से एक है
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 जनवरी 2026)
कृषक उन्नति योजना बन रहा आर्थिक उन्नति का पर्याय: कृषक उत्तर कुमार प्रधान
छत्तीसगढ़ को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार : उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित
पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई : सुनवाई के उपरांत अधिकारियों को निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी
आईआईटी भिलाई में 'जेंडर मोडालिटीज़ ऑफ़ रिमेम्बरिंग इन साउथ एशियन लिटरेचर' के राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन
कोरबा के रविशंकर नगर जोन अंतर्गत वार्डाे को मिली 03 करोड़ 20 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात
तकनीक ने बदली धान खरीदी व्यवस्था : छत्तीसगढ़ में किसान अब घर बैठे काट रहे टोकन
दावोस में तकनीक व नवाचार सहयोग पर मध्यप्रदेश और इज़राइल के मध्य हुआ संवाद
जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम राज्यों की संस्कृति जानने का सशक्त माध्यम : मंत्री सारंग
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर भारत की संस्कृति से परिपूर्ण और वैश्विक ज्ञान से भरपूर पाठ्य पुस्तकें करें तैयार : मंत्री सिंह