आयरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का ऐलान, स्मृति मंधाना बनीं कप्तान
India vs Ireland: आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम जल्द ही भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। महिला चयन समिति ने आयरलैंड महिलाओं के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और रेणुका सिंह ठाकुर को सीरीज से आराम दिया गया है। ऐसे में स्मृति मंधाना भारतीय टीम की कमान संभालती नजर आएंगी। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है।
तेजल की हुई वापसी
पिछले अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में डेब्यू के बाद से बाहर हुईं तेजल हसब्निस ने वापसी की है। सिलेक्टर्स ने राघवी बिष्ट और सयाली सतघरे की वापसी कराई है। बिष्ठ ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना T-20 डेब्यू किया था। मुंबई की तेज गेंदबाज सतघरे न्यूजीलैंड दौरे के दौरान टीम का हिस्सा थी। हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट , मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।
10 जनवरी से होगी शुरुआत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का आगाज 10 जनवरी से होगा। सीरीज का दूसरा वनडे मैच 12 जनवरी को और आखिरी 15 जनवरी को खेला जाएगा। तीन वनडे मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होंगे।
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 10 जनवरी- निरंजन शाह स्टेडियम
- दूसरा वनडे: 12 जनवरी- निरंजन शाह स्टेडियम
- तीसरा वनडे: 15 जनवरी- निरंजन शाह स्टेडियम
हेड टू हेड के आंकड़े
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों बीच अब तक 12 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय महिलाओं ने सभी मैच जीते हैं। आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम अब तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे में नहीं हरा पाई है।
ललित मोदी के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल, थरूर पर साधा निशाना
पीएम मोदी करेंगे सूरत और दमन में बड़े निवेश की परियोजनाओं का उद्घाटन
स्टंट के चक्कर में जेल की हवा, मगरमच्छ से छेड़छाड़ पर कार्रवाई
कोहली के बाहर होने से टीम इंडिया को तगड़ा झटका, रोहित-हार्दिक भी अनफिट
फिल्म निर्माता और पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन
राम चरण की एंट्री पर थिएटर में गूंजा शोर, पत्नी का रिएक्शन बना चर्चा का विषय
सीएम शिवकुमार तय करेंगे मंत्री विभाग, प्रियांक खरगे ने किया स्पष्ट बयान
राम चरण की 'पेद्दी' पर आए जबरदस्त रिएक्शन, फैंस बोले- पैसा वसूल
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, केरल में जल्द एंट्री की संभावना
गंभीर की पसंद बने संजू सैमसन, कप्तानी की रेस में अय्यर और तिलक पीछे