भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 5 महीने के उच्च स्तर पर
मुंबई । देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि अगस्त में जुलाई की तुलना में बढ़ गई है। इसमें मार्च के बाद से सबसे तेज बढ़ोतरी देखी गई है। एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जुलाई में 60.3 से बढ़कर अगस्त में 60.9 हो गया। यह मार्च के बाद सबसे तेज विस्तार है। इसे काफी हद तक उत्पादकता लाभ और सकारात्मक मांग के रुझान से समर्थन मिला। खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है। एचएसबीसी के एक मुख्य अर्थशास्त्री ने कहा कि भारत के लिए समग्र पीएमआई में अगस्त में मजबूत वृद्धि रही जो सेवा क्षेत्र में त्वरित व्यावसायिक गतिविधि से प्रेरित है। इसमें मार्च के बाद से सबसे तेज विस्तार हुआ। यह वृद्धि मुख्य रूप से नए ठेकों खासकर घरेलू ठेकों में वृद्धि से प्रेरित रही। कच्चे माल की लागत में छह महीने में सबसे कम वृद्धि हुई, विनिर्माण तथा सेवा दोनों क्षेत्रों में भी यही रुख देखने को मिला। इससे अगस्त में आउटपुट मूल्य मुद्रास्फीति में कमी आई। सर्वेक्षण में कहा गया कि भारत की सेवा अर्थव्यवस्था में शुल्क मुद्रास्फीति की समग्र दर मध्यम रही। जुलाई में देखी गई वृद्धि की तुलना में भी यह वृद्धि धीमी रही। वहीं रोजगार का स्तर मजबूत बना रहा, हालांकि जुलाई की तुलना में नियुक्ति की गति मामूली धीमी रही।
क्रिकेटर Arjun Tendulkar बने दूल्हा, Mumbai में Sania Chandok संग शादी
सेवा और समर्पण की कहानी, उज्जैन की कांता गोयल ने दिया नया जीवन
मध्य प्रदेश में फॉरेस्ट क्लीयरेंस अटकी, 48 सड़क प्रोजेक्ट प्रभावित; CAG ने उठाए सवाल
त्योहार से पहले पुलिस सख्त, 50+ आरोपियों पर शिकंजा; वारंटियों की धरपकड़
‘15 मिनट पहले मिल जाता है मैसेज’, इज़रायल में सुरक्षा इंतजामों पर रीवा निवासी का बयान
ईरान विवाद पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, राहुल गांधी के बयान से बढ़ी तकरार
राज्यसभा टिकट पर सियासी गणित: संजय राउत ने बताया क्यों पीछे रह गईं प्रियंका चतुर्वेदी
ग्रैंड मोसल्ला में उमड़ा जनसैलाब, खामेनेई को अंतिम विदाई
अजित पवार प्लेन क्रैश केस में VSR कंपनी के अफसरों से पूछताछ