इंटर स्कूल क्लाइंबिग स्पर्धा में इन्दौर ओवरऑल चैंपियन
इन्दौर आल इंडिया आइपीएससी इंटर स्कूल स्पोर्ट्स क्लाइंबिग स्पर्धा में मेजबान इंदौर के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए ओवरआल चैंपियनशिप जीत शहर का मान बढ़ाया। स्पर्धा में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की थी। जिसमें एमरल्ड हाइट्स की टीम ओवरआल चैंपियन बनी जबकि अजमेर के मेयो कालेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। पुरस्कार वितरण खेल अधिकारी अकरम खान एवं ज्यूरी प्रमुख प्राजक्ता गोडे के आतिथ्य में हुआ। बालक और बालिका वर्ग में खेली गई स्पर्धा में खिलाड़ियों को खड़ी दीवार कर चढ़कर टारगेट पांइट पर पहुंच लक्ष्य हासिल करना होता है। अंडर-19 वर्ष बालक वर्ग के बोल्डरिंग इवेंट में एमरल्ड हाइट्स स्कूल के आरव जैन ने पहला स्थान प्राप्त किया। मेजबान स्कूल के ही धैर्य सोनी को दूसरा स्थान मिला जबकि देहरादून के वेलम बायज स्कूल के संस्कार जायसवाल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित