पीएसएल के फाइनल मुकाबले में इस्लामाबाद यूनिाइटेड को मिली जीत
पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने आखिरी गेंद पर मुल्तान सुल्तान्स को मात दे दी।
चार बार फाइनल में जगह बनाने वाली मुल्तान सुल्तांस की टीम को इस साल भी ट्रॉफी नसीब नहीं हुई। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में टीम को लगातार तीन फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड दूसरी बार पीएसएल चैंपियन बनी है।
पहली पारी
खिताबी मुकाबले में मुल्तान सुल्तान्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मुल्तान की ओर से उस्मान खान ने 40 गेंदों पर 57 रन बनाए। वहीं, कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 26 गेंदों पर 26 रन बनाए। इसके अलावा इफ्तिखार अहमद ने 32 रन की पारी खेली। 9 विकेट खोकर मुल्तान की टीम ने 159 रन बनाए। इस्लामाबाद की ओर से इमाद वसीम ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं, शादाब खान ने चार ओवरों में 32 रन देकर 3 विकेट लिए।
दूसरी पारी
इस्लामाबाद की ओर से मार्टिन गुप्टिल ने 32 गेंदों पर शानदार 50 रन की पारी खेली। अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। आजम खान की ओर से 22 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसके अलावा, नसीम शाह ने 17 रन बनाए। आखिरी गेंद पर हुनेन शाह ने मोहम्मद अली को चौका जड़ दिया।
हालांकि, इस मैच में जीत के एक्स फैक्टर इमाद वसीम रहे, जिन्होंने अंत तक पारी संभाली और 19 रन बनाए। इमाद की ऑलराउंड परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
अर्धकुंभ और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रणनीति
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ