गाजा में इजरायल की ताबड़तोड़ बमबारी
इजरायल लगातार हमास पर अपने हमले जारी रख रहा है। पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में हुए इजरायली हमलों में 40 फलस्तीनी मारे गए और 224 अन्य घायल हो गए। इजरायल लगातार हमास के आतंकियों का नरसंहार कर रहा है और गाजा पट्टी में बमबारी कर रहा है। इस बीच अब उसने ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के खात्मे की भी बात कही है।इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल कैट्ज ने कहा कि ईरान विनाशकारी युद्ध की बात कर रहा है, लेकिन ये संदेश उसे विनाश की ओर ले जाएगा। कैट्ज ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "विनाश की धमकी देने वाली सरकार को नष्ट कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान समर्थित हिजबुल्लाह लेबनान से इजरायल पर गोलीबारी बंद नहीं करता और सीमा से दूर नहीं जाता तो इजरायल उसके खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई करेगा।
ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने शुक्रवार को कहा कि अगर इजरायल लेबनान में सैन्य आक्रमण करता है, तो विनाशकारी युद्ध शुरू हो जाएगा। ईरान ने कहा कि अगर स्थिति बिगड़ी तो हम भी अपने सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे।बता दें कि इजरायल और हमास युद्ध के समानांतर हिजबुल्लाह भी इजरायल पर लगातार हमले कर रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने इस सप्ताह कहा कि वे स्थिति को हल करने के लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाना पसंद करते हैं।बता दें कि हमास के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल के साथ युद्ध में मरने वाले फलस्तीनी लोगों की संख्या 37 हजार 834 हो गई है और अक्टूबर 2023 में शुरू हुए इस संघर्ष के बाद से 86,858 लोग घायल हुए हैं।
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका