JMM नेताओं का निशिकांत दुबे के बयान पर विरोध, बाबूलाल मरांडी को भी लपेटा
रांची। सुप्रीम कोर्ट के संदर्भ में गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने लोकतंत्र विरोधी करार दिया है। झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य और वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने कहा कि असल बात यह है कि भाजपा देश में मनुस्मृति लागू करना चाहती है।
निशिकांत दुबे का बयान लोकतंत्र विरोधी
भाजपा को देश के संवैधानिक ढ़ांचे पर विश्वास ही नहीं है। चुनाव आयोग, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर कब्जा किया जा चुका है। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों पर भी इन्हें आपत्ति है। आखिरकार भाजपा इस देश को कहां ले जाना चाहती है? उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने निशिकांत दुबे के बयान पर चुप्पी क्यों साध रखी है? बात-बात पर बयान जारी करने वाले बाबूलाल मरांडी क्यों नहीं इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं करते?न्यायपालिका पर देश के गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक तौर पर पिछड़े लोगों का अटूट भरोसा है। भाजपा अब अपने नेताओं के जरिए न्यायपालिका पर हमले करा रही है।
झामुमो ने की बर्खास्तगी की मांग
ये(भाजपा) मनमुताबिक निर्णय नहीं होने पर न्यायपालिका पर दबाव बना रहे हैं। भाजपा के सांसद पहले भी संताल परगना को झारखंड से अलग करने की बातें कई बार कर चुके हैं। इनकी सोच विभाजनकारी है। भाजपा के नेताओं को अगर न्यायपालिका पर विश्वास है तो निशिकांत दुबे को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।झारखंड मुक्ति मोर्चा न्यायपालिका समेत अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जे की भाजपाई मनोवृति को किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा देश में हिन्दू-मुस्लिम का आरोप लगाकर नफरत पैदा करने के प्रयास में है।ये देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को समाप्त करना चाहते हैं। निशिकांत दुबे अपने मन से ऐसा नहीं बोल रहे हैं, इसके पीछे भाजपा और आरएसएस की विभाजनकारी सोच है।
अल्लू अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन में जुड़ा बड़ा सरप्राइज, ‘AA22xA6’ का टीजर आएगा
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार तेज, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ पिछड़ीं
मां की याद में भावुक हुए राजकुमार राव, फैंस भी हुए इमोशनल
पीपी बैग की कमी से मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी में आ सकती है परेशानी
मैहर हाईवे पर बड़ा हादसा टला, चिंगारी से बस बनी आग का गोला
स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद चर्चा में आए पलाश मुछाल, अब फिल्म को लेकर सुर्खियों में
हाईकोर्ट की सुरक्षा पर सवाल, भ्रूण के साथ कोर्ट पहुंचा व्यक्ति; चार पुलिसकर्मी निलंबित
भोपाल रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
मार्च में ही भीषण गर्मी की दस्तक, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पारा 39°C