राज्यपाल डेका को जूनियर रेडक्रॉस जम्बूरी का एलबम भेंट किया
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. के. राउत एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें विगत माह दुर्ग में आयोजित जूनियर रेडक्रॉस जम्बूरी का एलबम भेंट किया। आज एड्स दिवस के अवसर पर राज्यपाल को रेडक्रॉस की टीम द्वारा बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी शाखा दुर्ग की अध्यक्ष एवं कलेक्टर सुऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्यपाल को जम्बूरी में आयोजित विविध गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी।
राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ में सिकल सेल एनिमिया और ब्रेस्ट कैंसर बीमारी की पहचान और उसके उपचार के लिए किये जा रहे कार्याें के संबंध में जानकारी ली। इन बीमारियों के संबंध में जनजागरूकता लाने के लिए रेडक्रॉस को अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होेंने कहा कि किसी एक जिले का चिन्हांकन कर वहां सिकल सेल एनिमिया से ग्रस्त रोगियों का सर्वे किया जाये। इसी तरह ब्रेस्ट कैंसर के रोगियों की पहचान के लिए किसी एक जिले का चिन्हांकन कर वहां सर्वे किया जाये, जिससे समय पर लोगों को चिकित्सा सुविधा मिले और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके।
इसी अवसर पर रेडक्रॉस के पदाधिकारी, जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर एवं जूनियर रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित थे।
जय-वीरू की जोड़ी वाले बयान पर सियासत तेज, विजय शर्मा ने साधा निशाना
बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर; 4 यात्रियों की मौत
सांसारिक मोह-माया त्यागेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कुछ समय साधना में रहेंगे लीन
जेल से छूटे आरोपी पर हैवानियत का आरोप, दमोह में सिर कुचलकर हत्या
सेवानिवृत्त डीजीपी एच.एम. जोशी का 100वां जन्मदिन, सम्मान समारोह में जुटे गणमान्य लोग
प्रियंका चोपड़ा ने बताई ‘वाराणसी’ की शूटिंग की कहानी, केन्या में मिला अलग अनुभव
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
करडेगा-कुनकुरी मार्ग पर बस दुर्घटना, 5 यात्रियों की जान गई
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र