अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए फिट हैं कमला हैरिस
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से 23 दिन पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट कमला हैरिस अपना मेडिकल रिकॉर्ड जारी किया है। इसमें उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित किया है।
कमला ने अपना फिटनेस रिकॉर्ड जारी कर रिपब्लिकन पार्टी के कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रम्प से भी मांग की है कि वे अपना हेल्थ रिकॉर्ड सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प ये नहीं चाहते कि अमेरिकी लोगों को ये पता चले कि वे राष्ट्रपति बनने के लिए फिट हैं या नहीं। इस पर ट्रम्प की टीम ने उनके मेडिकल रिकॉर्ड जारी किए बिना बयान जारी कर कहा कि ट्रम्प की सेहत बिल्कुल ठीक है। कमला में राष्ट्रपति बनने का स्टैमिना नहीं हैं।
कमला के परिवार में कोलोन कैंसर की हिस्ट्री
एकतरफ जहां व्हाइट हाउस ने उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति बनने के लिए फिट घोषित किया है। वहीं उनके डॉक्टर जोशुआ सिमोंस ने बताया है कि कमला हैरिस के परिवार में कोलोन कैंसर की हिस्ट्री रही है। उन्हें कुछ चीजों से एलर्जी भी है। इसके चलते वे लगातार कोलोनोस्कॉपी कराती रहती हैं और अपना ध्यान रखती हैं। कमला के मेडिकल रिकॉर्ड जारी होते ही उनकी टीम ने एक्स पर लिखा था- अब तुम्हारी बारी डोनाल्ड ट्रम्प। इससे पहले कमला ने एक रैली में ट्रम्प की मेंटल हेल्थ पर भी सवाल उठाए थे। कमला ने कहा था- वे कभी-कभी खो जाते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने