Shefali Zariwala Death के बीच वायरल हुआ करीना का BOTOX को लेकर पुराना बयान
नई दिल्ली। बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। प्रियंका चोपड़ा से लेकर रश्मि देसाई, वरुण धवन सहित कई बड़े सितारों ने 42 साल की एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पहले खबर थी कि शेफाली का निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये सामने आया कि उनकी डेथ बीपी लो होने की वजह से हुई थी। इसके अलावा अंबोली पुलिस ने अपने बयान में ये भी बताया कि एक्ट्रेस के घर से एंटी एजिंग की गोलियां मिली थी। शेफाली जरीवाला के अचानक निधन के बाद करीना का कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर एक पुराना बयान वायरल हो रहा है।
करीना कपूर ने बोटॉक्स करवाने पर कही थी ये बात
दरअसल अंबोली पुलिस के बयान के बाद कई ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि वह एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट लेती थीं। बोटॉक्स और सर्जरी को लेकर करीना कपूर खान भी पुराने इंटरव्यू में अपनी राय दे चुकी हैं। एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, बरखा दत्त से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, "मैं बोटॉक्स के बिल्कुल खिलाफ हूं। मैं खुद की आत्मरक्षा के पक्ष में हूं, जिसमें स्वस्थ्य रहना, अच्छा महसूस करना और नेचुरल थेरेपी शामिल है। आत्मरक्षा का मतलब खुद को और खुद के टैलेंट को बचाना है, क्योंकि वही आपका हथियार होता है"।
करीना ने आगे कहा था, "खुद की देखरेख करने का मतलब है कि हॉलीडेज लीजिए और अपने दोस्तों एयर परिवार के साथ समय बिताए। उन चीजों में जाए, जो सेट से बिल्कुल अलग होती हैं। ये सुई लगवाने और सर्जरी करने से ज्यादा बेहतर होता है। मैं यही करती हूं"।
पांच-छह साल से शेफाली ले रही थीं ट्रीटमेंट?
पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि शेफाली जरीवाला का निधन बीपी लो होने की वजह से हुआ था। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि पुलिस छानबीन के दौरान ये भी संदेह जताया जा रहा था कि एक्ट्रेस सेल्फ-मेडिकेशन और फूड पॉइजनिंग ने उनकी डेथ का अहम कारण हो सकता है। पुलिस सूत्र ने बताया कि शेफाली पिछले पांच से छह साल से एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थी और उन्होंने उस दिन बासी राइस खाए थे। पुलिस का ये भी कहना है कि उन्होंने हाल ही में बिना मेडिकल सुपरविजन के बिना एंटी एजिंग इंजेक्शन भी लिया था। आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 जनवरी 2026)
कृषक उन्नति योजना बन रहा आर्थिक उन्नति का पर्याय: कृषक उत्तर कुमार प्रधान
छत्तीसगढ़ को मिला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार : उद्यानिकी एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित
पिछड़ा वर्ग आयोग में विभिन्न शिकायतों की सुनवाई : सुनवाई के उपरांत अधिकारियों को निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश जारी
आईआईटी भिलाई में 'जेंडर मोडालिटीज़ ऑफ़ रिमेम्बरिंग इन साउथ एशियन लिटरेचर' के राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन
कोरबा के रविशंकर नगर जोन अंतर्गत वार्डाे को मिली 03 करोड़ 20 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात
तकनीक ने बदली धान खरीदी व्यवस्था : छत्तीसगढ़ में किसान अब घर बैठे काट रहे टोकन
दावोस में तकनीक व नवाचार सहयोग पर मध्यप्रदेश और इज़राइल के मध्य हुआ संवाद
जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम राज्यों की संस्कृति जानने का सशक्त माध्यम : मंत्री सारंग