सोना धारण करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
ज्योतिष अनुसार सोना बृहस्पति (गुरु) ग्रह को प्रभावित करता है। केवल शौक के लिए सोना नहीं पहनना चाहिए। जरूरत और लाभ को ध्यान में रखकर ही सोना धारण करना चाहिए। सोना पहनने से आपको फायदा होता है तो यह आपको धनवान और समृद्ध बनाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि सोना आपको नुकसान पहुंचाता है लेकिन आप समझ नहीं पाते। इसके लिए आप सोना पहनने से पहनने से पहले किसी पंडित या ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं।
राशि के अनुसार पहनें सोने के जेवरात
आपका लग्न अगर मेष, कर्क, सिंह और धनु है तो आपके लिए सोना धारण करना उत्तम होगा। वृश्चिक और मीन लग्न के लोगों के लिए मध्यम और वृषभ, मिथुन, कन्या और कुंभ लग्न के लिए उत्तम नहीं होता है। तुला और मकर लग्न के लोगों को सोना कम से कम पहनना चाहिए।
पैरों में कभी न पहनें सोना
सोना बहुत ही पवित्र माना जाता है, साथ ही यह काफी मूल्यवान भी होता है। सोना आपके भाग्य को जगा सकता है तो सुला भी सकता है। इसलिए इसकी सुरक्षा के साथ यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि इसका उपयोग कैसे करें।
सभी रत्नों में सर्वश्रेष्ठ हीरे के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य
सोने को पैरों में कभी न पहनें। सोने की बिछियां या पायल नहीं पहननी चाहिए, यह बहुत ही पवित्र धातु है। यह गुरु ग्रह को प्रभावित करती है। पैरों में पहनने से संबंधित के जीवन में परेशानी आनी शुरू हो जाती हैं।
इसके अलावा कमर में भी सोना धारण नहीं करना चाहिए। कमर में सोना धारण करने से जातक का पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इसमें भी महिलाओं को ज्यादा परेशानी हो सकती है, इसलिए वे इसका ज्यादा ध्यान रखें।
विधानसभा सत्र से पहले आयोगों की रिपोर्ट पर चर्चा तेज
अमेरिका-इज़राइल पर ईरान का बड़ा आरोप, IAEA ने दावे को किया खारिज
त्योहार पर यात्रियों के लिए राहत की खबर, AI करेगा सीट मॉनिटरिंग
Team India का कमाल: 6वीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री, कैसा रहा पुराना प्रदर्शन?
‘कृषि कैबिनेट से आदिवासी किसानों का विकास नहीं’, उमंग सिंघार का हमला
आज जलेगी होलिका या कल होगा दहन? देखें तिथि, भद्रा का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त
चुनावी साल से पहले दलित-आदिवासी समाज को साधने की कवायद
टक्कर के बाद उछलकर दूर जा गिरा युवक, मौके पर मची अफरा-तफरी
गोरखालैंड पर फिर गरमाई राजनीति, भाजपा अध्यक्ष से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात