केजरीवाल दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और आरक्षण के खिलाफ - राहुल गांधी
नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार जारी रखते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गों और आरक्षण के खिलाफ हैं। उन्होंने दिल्ली के बवाना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल और उनके लोगों ने मिलकर दिल्ली में सबसे बड़ा शराब घोटाला किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया, ‘‘पूरा देश जानता है कि आपने (केजरीवाल) भ्रष्टाचार किया।’’
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झूठे वादे करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती। हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं।’’ राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जहां भी नफरत फैलाई जाएगी वहां राहुल गांधी खड़ा होगा और मोहब्बत की बात करेगा।’’ कांग्रेस नेता का कहना था कि ‘नरेन्द्र मोदी के नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पांच साल पहले केजरीवाल जी ने कहा था कि यमुना जी में स्नान करूंगा और पानी पीयूंगा। आज तक केजरीवाल जी ने यमुना का पानी नहीं पीया। आप लोगों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है।’’ राहुल गांधी ने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह यमुना का पानी पीकर दिखाएं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि केजरीवाल जी यमुना का पानी नहीं पीएंगे क्योंकि वह अस्पताल चले जाएंगे।’’ राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आने पर जाति जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल जी पूछना चाहता हूं कि आप आरक्षण को 50 प्रतिशत से ज्यादा करना चाहते हो या नहीं? मैं जानता हूं कि मोदी जी और केजरीवाल जी दोनों आरक्षण, दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़े (वर्गों) के खिलाफ हैं।’’ राहुल गांधी ने दावा किया कि ‘जब भाजपा के लोगों ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की तो केजरीवाल कहीं नजर नहीं आए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और राहुल गांधी नरेन्द्र मोदी से नहीं डरते हैं। नरेन्द्र मोदी हमसे डरते हैं।’’
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ