केरल और तमिलनाडु के समुद्र तटों को 'कल्लकदल' से खतरा
समुद्र का किनारा, आती-जाती लहरें आंखों को सुकून देती हैं। लेकिन यही लहरें जब महातरंग बनकर तटों से टकराती हैं तो वहां के स्थानीय लोगों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। फिलहाल केरल के तटीय और तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय हिस्सों में कल्लकदल घटना होने की उम्मीद जताई जा रही । दरअसल, सोमवार रात साढ़े 11 बजे समुद्र में अचानक तेज लहरें उठने लगीं, जिसके बाद एक केंद्रीय एजेंसी ने मछुआरों और तटीय निवासियों को चेतावनी दी।भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) के अनुसार, समुद्र में लहरें और तेज उठ सकती हैं। इसलिए लोगों को चेतावनी दी गई है कि खतरे वाले क्षेत्रों से दूर रहें। साथ ही लोगों को बंदरगाह में मछली पकड़ने वालों को सुरक्षित रूप से सतर्क रहने की सलाह दी। आईएनसीओआईएस द्वारा जारी बयान में कहा गया कि नावों के बीच दूरी बनाए रखने से टक्कर होने के खतरे को टाला जा सकता है। मछली पकड़ने के उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।कल्लकदल मूल रूप से तटीय बाढ़ की स्थिति है जो मानसून से पहले (अप्रैल-मई में) भारत के दक्षिण-पश्चिमी तटीय इलाकों में घटित होती है। कल्लकदल का मतलब हुआ, वो समुद्र जो चोर सरीखे चोरी-छुपे आता हो। 2016 में एजीयू जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, इस घटना के पीछे की जो वजह है वो उत्तरी हिंद महासागर में उठने वाली ऊंची समुद्री लहरों और दक्षिणी हिंद महासागर के ऊपर मौसम संबंधी स्थितियों के बीच 'टेलीकनेक्शन' है। टेलीकनेक्शन का मतलब होता है- विभिन्न स्थानों में मौसम की घटनाओं के बीच एक महत्वपूर्ण संबंध।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही