नीतीश कुमार की आंखों में खटक रहा है लालू का वंशवाद
नवादा। कभी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ गलबहियां डालकर नीतीश कुमार घूमा करते थे। अब उस वक्त उनमें कोई कमियां नीतीश को नजर नहीं आई। अब नतीश को लालू का वंशवाद खटकने लगा है। वे चुनावी सभाओं में दावे के साथ कह रहे है कि कि उन्होंने अपने एक भी परिवार के सदस्य को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया है लेकिन लालू हर एक चुनाव में अपना एक बेटा या बेटी को आगे कर देते हैं। नीतीश कुमार ने नवादा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं 18 साल से शासन में हूं, लेकिन अपने परिवार से कितने लोगों को आगे बढ़ाया। ये लोग (लालू परिवार) जब भी सत्ता में आते हैं, अपने परिवार बेटा-बेटी को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। आज एक ही परिवार से कितने लोग चुनाव लड़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, कोई जानता है हम लोग के परिवार को लेकिन अब देख लीजिए इन लोगों को जो मौका मिलता है तो पति-पत्नी, बाल-बच्चा, बेटा-बेटी इन्हीं सब को आगे बढ़ा रहा है। मैं सब जाति के लोगों से कहूंगा और जो लोग अपना-अपना जात कह रहे हैं तो उनको भी कहेंगे कि आपको क्यों नहीं आगे बढ़ा रहा है सिर्फ अपने परिवार को ही क्यों आगे बढ़ा रहा है।नीतीश कुमार ने कहा, राजद शासन के दौरान, पति-पत्नी (लालू और राबड़ी देवी) ने 15 वर्षों तक बिहार पर शासन किया। उस दौरान राज्य में पूरी तरह अराजकता थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2005 में उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से कानून और व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पहले लोग शाम होने के बाद घर से निकल नहीं पाते थे लेकिन अब देर रात बिना भय के कहीं भी आ जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र उनकी सरकार को यथासंभव सहयोग दे रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई