शीतलहर और कोहरे से जनजीवन प्रभावित
हरिद्वार। शीतलहर और घने कोहरे के कारण हरिद्वार में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शीतलहर के साथ आज दिनभर बादल छाए रहे। कड़ाके की ठंड के चलते सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की संख्या भी बेहद कम रही जिसके चलते यात्रियों और तीर्थयात्रियों से गुलजार रहने वाली हर की पौड़ी और अन्य घाट सूने रहे । लोग जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते दिखे। सड़कों और घाटों पर रहने वाले बेघरों और बाहर से आने वाले यात्रियों को सर्दी से बचाने के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा हरिद्वार में बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, शिवमूर्ति, ललतारौ पुल, पोस्ट ऑफिस, हाथी पुल रैन बसेरा पुरुष, हाथी पुल रैन बसेरा महिला, रैन बसेरा अलकनंदा घाट, भीमगौड़ा बैरियर, हर की पौड़ी, सुभाष घाट, मालवीय द्वीप, मनसादेवी उड़न खटोल, पुरुषार्थी मार्केट, चण्डी घाट चौराहा, नाई घाट, सप्तऋषि, दुधाधारी चौक भूपतवाला, भारत माता मंदिर, शांतिकुंज, प्रेसक्लब हरिद्वार, डामकोठी गेट, मनसादेवी सीढ़ी मार्ग, चद्राचार्य चौक, रानीपुर हरिद्वार, रेलवे स्टेशन ज्वालापुर, जटवाड़ा पुल, हरिलोक कॉलोनी, शारदा नगर रेलवे फाटक, शंकराचार्य चौक, आर्यनगर चौक, बंगाली मोड़ कनखल, झंडा चौक, देश रक्षक कनखल, सतीघाट कनखल, सिंहद्वार सहित दर्जनों स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है।जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार अलाव जलाने और निराश्रितों व बेघरों को कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज