एमआरपी से ऊपर बिक रही शराब, कागजों में नियम, जमीनी हकीकत में लूट
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में शराब एमआरपी से अधिक दामों पर खुलेआम बेची जा रही है, लेकिन आबकारी विभाग आंख मूंदकर बैठा है। हालत यह है कि शराब दुकानों से रेट लिस्ट तक गायब कर दी गई है और ग्राहक जब बिल मांगता है तो दुकानदार साफ इनकार कर देता है। सूत्रों के अनुसार राज्य के ग्वालियर, उज्जैन, सागर सहित अनेक जिलों में शराब ठेकेदार मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। कहीं बोतल पर 30–50 रुपये तो कहीं 100 रुपये तक अतिरिक्त लिए जा रहे हैं।
बिल मांगो तो धमकी
ग्राहकों का कहना है कि जब वे एमआरपी पर शराब मांगते हैं या बिल मांगते हैं तो दुकानों पर बैठे लोग उन्हें डराते-धमकाते हैं। कई जगह तो यह तक कहा जाता है —“लेना है तो लो, नहीं तो बाहर जाओ।”
अवैध अहाते सड़क तक फैले
शराब दुकानों के आसपास अवैध अहाते खुलेआम चल रहे हैं। फुटपाथ, गली, यहां तक कि मुख्य सड़कों तक लोग बैठकर शराब पीते नजर आते हैं। इससे महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है, लेकिन न पुलिस को फर्क पड़ रहा है और न आबकारी विभाग को। शासन को नुकसान पुलिस और आबकारी की उगाही जारी
पुलिस की उगाही, आबकारी की नींद
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस हर महीने दुकानों और अवैध अहातों से उगाही करती है, जिसके बदले कार्रवाई नहीं होती। वहीं आबकारी विभाग कुंभकरणी नींद में सोया हुआ है। न रेट लिस्ट की जांच हो रही है, न बिल देने की निगरानी।
सरकारी राजस्व को भी नुकसान
इस अवैध वसूली से न केवल आम जनता लुट रही है, बल्कि सरकार को भी करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है
अब सवाल तो यह है कि —
क्या आबकारी विभाग और पुलिस इस खुलेआम हो रही लूट पर कार्रवाई करेंगे या यह खेल ऐसे ही चलता रहेगा?
देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, महिलाओं की कामकाजी भागीदारी में भी इजाफा
'फ्रिज तक नहीं संभाल पा रहे', ईरान ने फ्रांस पर कसा तंज; अमेरिका को भी ललकारा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की धूम, छठे दिन भी बरकरार रहा दबदबा; दुनिया भर में छप्परफाड़ कमाई
गाय की गोद भराई ने खींचा सबका ध्यान, बेबी शावर में सजावट से लेकर भोज तक का इंतजाम
स्कूटी सवार युवक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हादसे के बाद तीन घंटे तक थमा रहा यातायात
युवक की मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा, पुलिस चौकी के सामने किया जोरदार प्रदर्शन
हार्दिक के मुंबई सफर का हुआ अंत, 52 सेकंड के वीडियो में फ्रेंचाइजी ने बयां की कहानी
TVK विधायक के बचाव में उतरे मणिकम टैगौर, महिला कलेक्टर से बदसलूकी के आरोपों को बताया गलत
विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार में जोश, सेंसेक्स 1200 अंक उछला; निफ्टी 25,300 के पार
96 साल की उम्र में दुनिया से विदा हुए रणवीर सिंह के नाना, पोते के साथ डांस का वीडियो हुआ था वायरल