लोस चुनाव : पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने की चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा
नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के संरक्षक एच. डी. देवेगौड़ा ने कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक संवाददाता सम्मेलन में देवेगौड़ा ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, मैं अब 90 साल का हो गया हूं। हमें जो भी सीट मिलेंगी, जहां भी जरूरी होगा, मैं वहां जाऊंगा। मेरी स्मरण शक्ति ठीक है और मैं चुनाव में प्रचार करूंगा।
उधर एच. डी. कुमारस्वामी के लोकसभा चुनाव लड़ने के संबंध में जेडीएस कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहेंगे उसका पालन किया जायेगा। देवेगौड़ा ने अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 11 दिन का विशेष अनुष्ठान करने के लिए मोदी की प्रशंसा की। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 22 जनवरी को अपनी पत्नी चेन्नम्मा के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।
देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी की नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात के बाद जेडीएस पिछले साल सितंबर में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गई थी। उन्होंने कर्नाटक में आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का संकल्प लिया है। बता दें पिछले साल मई में 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में, जेडीएस का प्रदर्शन खराब रहा था और इसने केवल 19 सीट पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को 135 और भाजपा को 66 सीट हासिल हुई थी।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे