महाराष्ट्र के सीएम ने संसद के उद्घाटन को बताया गौरवपूर्ण उपलब्धि
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नए संसद भवन के उद्घाटन को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन हिंदुत्व विचारक वी.डी. सावरकर को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि और महाराष्ट्र के लोगों के लिए सम्मान की बात है। शिंदे ने कहा कि इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने वाले राजनीतिक दलों ने भारत के लोकतंत्र और सावरकर का अपमान किया है। सावरकर की आज 140वीं जयंती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया और ऐतिहासिक राजदंड ‘सेंगोल’ को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के समीप स्थापित किया। कई विपक्षी दलों ने समारोह का बहिष्कार किया और जोर देकर कहा कि देश के प्रमुख के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद का उद्घाटन कराया जाना चाहिए था। इस दौरान सीएम शिंदे ने ट्वीट किया, राजनीतिक दलों ने आज उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लिया, उन्होंने भारत के लोकतंत्र तथा सावरकर जी के प्रति गहरा अनादर दिखाया है। उन्होंने कहा, जो लोग हमारी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व नहीं करते, जो वीर सावरकर जैसे विचारकों का तिरस्कार करते हैं। उन्होंने ही राष्ट्रीय समारोह का बहिष्कार किया। शिंदे ने कहा कि भारत मां के बेटे का जन्म 1883 में आज ही के दिन हुआ था। यह सावरकर जी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि और महाराष्ट्र के सभी लोगों का सम्मान है।
राजनाथ सिंह बोले: बदलते समय में पुराने विचार बदल रहे हैं, हमें अनिश्चितताओं को समझना होगा
एक ही परिवार के तीन चिराग बुझ गए: गुना हादसे में पिता, बेटा और मासूम ने तोड़ा दम
पुतिन से तेल की आपूर्ति पर रमेश ने उठाया सवाल, कहा– अमेरिकी ब्लैकमेल की सीमा तय होनी चाहिए
क्या राजनीति से संन्यास लेंगे MP के पूर्व मुख्यमंत्री? सोशल मीडिया पोस्ट से अटकलें तेज
PM मोदी का बयान: देश की प्रगति के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना आवश्यक
काम के आधार पर मिलेगा मौका: अच्छा प्रदर्शन करने वाले कलेक्टरों को फील्ड में रखेंगे सीएम