सक्ती में नशीली सिरप की बड़ी तस्करी का खुलासा, पुलिस ने पकड़े तस्कर
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस ने नशीली सिरप की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। बाराद्वार थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 100 नशीली सिरप की बोतलें जब्त की हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि डुमरपारा क्रांसिंग पुल के पास दो व्यक्ति नशीली सिरप बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों में मंद्रागोढ़ी थाना सक्ती निवासी 50 वर्षीय युसूप मोहम्मद और बाराद्वार थाना के वार्ड नंबर 10 निवासी 28 वर्षीय प्रकाश कुमार यादव उर्फ भांचा शामिल हैं। आरोपियों से बरामद की गई सिरप की कीमत करीब 19,140 रुपये है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 मार्च 2026)
धान से मक्का की ओर बढ़ते कदम :फसलचक्र परिवर्तन से धमतरी के किसानों की बढ़ी आय, जल संरक्षण को मिली नई दिशा
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी
बिहान योजना से फुलकुंवर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी
दुर्घटना की एक्सपर्ट से हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संगठन महामंत्री की सक्रिय तैयारी, प्रदेश में जोरों पर अभियान
बस्तर में शुरू हुआ पुस्तक दान अभियान
प्रधानमंत्री आवास: पक्की छत से प्राणसाय के परिवार को मिली सुकून की जिन्दगी
पुलिस सैलरी पैकेज योजना: कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा