विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मनिका बत्रा ने जीत की हासिल
मनिका बत्रा ने अपने दोनों एकल मैच जीते जिससे भारतीय महिला टीम ने रविवार को यहां विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) चैंपियनशिप में हंगरी को 3-2 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। भारतीय पुरुष टीम को हालांकि ग्रुप चरण के अपने दूसरे मैच में पोलैंड से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।मनिका ने इससे पहले शुक्रवार को चीन के खिलाफ भी दोहरी सफलता हासिल की थी लेकिन भारतीय टीम को वह मुकाबला 2-3 से गंवाना पड़ा था। भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी मनिका को शुरुआती एकल मुकाबले में डोरा मदारास के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा लेकिन विश्व रैंकिंग में 36वें स्थान पर काबिज मनिका ने 8-11, 11-5, 12-10, 8-11, 11-4 से जीत दर्ज की। इसके बाद हंगरी की जॉर्जिना पोटा ने दूसरे एकल में श्रीजा अकुला को 11-3, 11-7, 9-11, 9-11, 11-8 से हराकर बराबरी कर ली।
शुक्रवार को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सन यिंगसा को हराने वाली अयहिका मुखर्जी ने बर्नाडेट बालिंट को 7-11, 11-6, 11-7, 11-8 से हराकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। चौथे एकल में मदारास ने श्रीजा को 11-4, 11-6, 5-11, 11-7 से हराकर मुकाबले को रोचक बना दिया। मनिका ने पोटा के खिलाफ अपना धैर्य बरकरार रखते हुए 11-5, 14-12, 13-11 से जीत हासिल की। भारत को ग्रुप के अन्य मैचों में स्पेन और उज्बेकिस्तान का सामना करना है।पुरुष वर्ग में पोलैंड के खिलाफ सिर्फ हरमीत देसाई भारतीयों में जीत दर्ज कर सके। उन्होंने दूसरे एकल में मैकी कुबिक को 12-10, 13-11, 9-11, 11-5 से हराया। शरत कमल और मानव ठक्कर अपने-अपने एकल हार गए। हरमीत चौथा एकल खेलने के लिए लौटे लेकिन जैकब डायजस के खिलाफ 7-11, 7-11, 11-8, 12-14 से पराजित हो गए।
बड़ी खबर: 1000 पन्नों के चालान में हर पेज पर 'बम'! जयचंद कोशले के करोड़ों के 'व्हाट्सएप लेनदेन' का कच्चा-चिट्ठा कोर्ट में पेश
जबलपुर के भेड़ाघाट में सेल्फी के चक्कर में उजड़ा परिवार, मातम में बदलीं सालगिरह की खुशियां
छत्तीसगढ़ में जमने लगी ओस, सरगुजा में पारा 5 डिग्री के पास; जानें आपके शहर में कितनी बढ़ेगी ठिठुरन
पेट्रोल-डीजल के दाम: राहत मिली या जेब पर पड़ा बोझ? देखें 16 दिसंबर को आपके शहर में क्या है नया रेट
सोना-चांदी ने पकड़ी बुलेट की रफ्तार! खरीदने से पहले चेक करें आज के लेटेस्ट रेट, कहीं बजट न बिगड़ जाए
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने तुर्की में बने दर्जनों यिहा ड्रोन को मार गिराया
कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री के संबंध में कोई अर्मादित टिप्पणी नहीं की गई – कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा