मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी, उत्तर भारत में तेज हवा और आंधी-तूफान का खतरा
बसंत के आगमन के साथ ही देशभर में मौसम करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई शहरों में बारिश की आशंका जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह (4 फरवरी) हल्की बारिश भी हुई।
IMD ने अनुमान जाहिर किया है कि 4 और 5 फरवरी को उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तेज हवा के साथ आंधी-तूफान भी चल सकती है। ईएमडी ने अनुमान जाहिर किया है कि 4 और 5 फरवरी को उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तेज हवा के साथ आंधी-तूफान भी चल सकती है। बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
बात करें राष्ट्रीय राजधानी की तो 4 और 5 फरवरी को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। मंगलवार और बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी 4 और 5 फरवरी को बारिश हो सकती है।
पहाड़ी इलाकों में आज भी बर्फबारी की उम्मीद
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। घाटी के अधिकांश इलाकों में ताजा बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान घाटी में मौसम के मिजाज तीखे बने रहेंगे और इस बीच अधिकांश इलाकों में ताजा बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज बर्फबारी की उम्मीद जताई गई है।
देश के 13 राज्यों में आज घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केरल में बारिश की संभावना है।
पंजाब में धुंध का यलो अलर्ट जारी
राजस्थान में जयपुर, बीकानेर संभाग के 13 जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं देर शाम को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने आज (सोमवार को) प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिससे भी मौसम में बढ़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
बिहार में मौसम शुष्क
बिहार के 5 जिलों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट है। हल्के से मध्यम गति की पछुआ भी हवा चलेगी। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क, आसमान साफ और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। सुबह के समय हिमालय की तराई वाले जिलों में कोहरा छाया रहेगा।
सदन में संग्राम...स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर सरकार और विपक्ष के बीच आर-पार, शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन हंगामे के पूरे आसार
बड़ी खबर: 1000 पन्नों के चालान में हर पेज पर 'बम'! जयचंद कोशले के करोड़ों के 'व्हाट्सएप लेनदेन' का कच्चा-चिट्ठा कोर्ट में पेश
जबलपुर के भेड़ाघाट में सेल्फी के चक्कर में उजड़ा परिवार, मातम में बदलीं सालगिरह की खुशियां
छत्तीसगढ़ में जमने लगी ओस, सरगुजा में पारा 5 डिग्री के पास; जानें आपके शहर में कितनी बढ़ेगी ठिठुरन
पेट्रोल-डीजल के दाम: राहत मिली या जेब पर पड़ा बोझ? देखें 16 दिसंबर को आपके शहर में क्या है नया रेट
सोना-चांदी ने पकड़ी बुलेट की रफ्तार! खरीदने से पहले चेक करें आज के लेटेस्ट रेट, कहीं बजट न बिगड़ जाए
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने तुर्की में बने दर्जनों यिहा ड्रोन को मार गिराया
कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री के संबंध में कोई अर्मादित टिप्पणी नहीं की गई – कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा