गरजते-बरसते होगी मानसून की विदाई
भोपाल । मप्र में रविवार को उज्जैन, ग्वालियर और रतलाम समेत कुछ जिलों में बारिश हुई। उज्जैन में शिप्रा का रामघाट डूब गया। रतलाम में दोपहर में तेज बारिश से शहर की सडक़ें पूरी तरह से जलमग्न हो गई। शाम 5:30 बजे अंधेरा सा छा गया, जिसके चलते वाहनों चालकों को हेडलाइट्स ऑन कर गाडिय़ां चलानी पड़ी।
इधर, शिवपुरी में शनिवार देर रात मड़ीखेड़ा के अटल सागर डैम के दो गेट खोल दिए गए। डैम से 34.456 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। पानी मोहिनी बांध तक पहुंच रहा है। नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। खेतों में पानी भर गया है। कटी रखी फसल भीग गई है, जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है।
सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश
प्रदेश में अब तक 43.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा है। मंडला ऐसा जिला है, जहां सबसे ज्यादा 60.5 इंच पानी गिर चुका है। सिवनी प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। यहां 56 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि देश में सिस्टम तो एक्टिव है लेकिन यह मप्र से दूर है। इस वजह से तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है।
पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, हमारा भविष्य मुकाबले से नहीं सहयोग से बनेगा
SIR प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 9 दिसंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
नौकरी दिलाने के बहाने युवक का खाता खुलवाया, फिर साइबर ठगी में किया इस्तेमाल
बांग्लादेश में सियासी कार्यक्रम के दौरान बवाल, समर्थकों के बीच हुई भिड़ंत
आसियान देशों के नागरिकों को बिना फीस मिलेगा ई-वीजा, पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी
रीवा में छेड़छाड़ के आरोपों से जुड़ा मामला गरमाया, मनोज इंदुलकर अब सतना मेडिकल कॉलेज में
ढाका एयरपोर्ट के नजदीक दो जोरदार धमाके, इलाके में दहशत का माहौल
'रामायण' के लिए खास इंतजाम, बंगाल के 30 सिनेमाघरों में नहीं बिकेगा नॉनवेज