मुनव्वर फारूकी ने दूसरी शादी पर लगाई मुहर
स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने 'लॉक अप सीजन 1' में खुलासा किया था कि वह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे के पिता हैं। हालांकि, पत्नी से अनबन की वजह से वह अलग हो रहे हैं। फिर वह नाजिला के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे और अब उनकी दूसरी शादी की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया।
पिछले महीने ऐसी खबरें सामने आईं कि मुनव्वर फारूकी ने गुपचुप तरीके से महजबीन कोटवाला से दूसरा निकाह कर लिया है। भले ही दोनों में से किसी ने भी शादी की तस्वीरें शेयर नहीं कीं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को टैग करके प्यार बरसाने वाला पोस्ट देख हर कोई इस खबर को सच मान रहा था। अब आखिरकार मुनव्वर ने अपनी दूसरी शादी को मान लिया है।
मुनव्वर फारूकी ने दूसरी शादी पर लगाई मुहर
मुनव्वर फारूकी ने कबूल कर लिया है कि वह दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हाल ही में, 'बिग बॉस 17' के विनर मुंबई में स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने न केवल अपनी शादी को कन्फर्म किया, बल्कि डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की। एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
इसमें देखा जा सकता है कि कॉमेडियन को देख पैपराजी उन्हें शादी की बधाइयां देता है, इसके बाद मुनव्वर मुस्कुराते हुए उसे धन्यवाद कहते हैं और अपनी मिडिल फिंगर में मौजूद डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। मुनव्वर के रिएक्शन से साफ है कि वह दूसरा निकाह कर चुके हैं।
कौन हैं मुनव्वर फारूकी की दूसरी पत्नी?
मुनव्वर फारूकी की दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला मेकअप आर्टिस्ट हैं, जो कई सेलिब्रिटीज का मेकअप कर चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महजबीन भी तलाकशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। फिलहाल, अभी तक मुनव्वर या फिर महजबीन ने अपनी शादी की तस्वीरें या साथ में कोई फोटोज शेयर नहीं की हैं।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह