नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट
बीजापुर। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आ गए। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद किसी भी तरह से कोई फायरिंग नहीं हुई। यह पूरी घटना चिन्नागलूर कैम्प से करीब 350 मीटर की दूरी पर हुई है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह सीआरपीएफ 153 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे, कैप से जैसे ही 350 मीटर की दूरी पर पहुंचे कि अचानक से ब्लास्ट हो गया। पीछे चल रहे साथी मोर्चा संभालते हुए तुरंत तैनात हो गए। लेकिन इस दौरान किसी भी तरह से कोई भी गोलीबारी नहीं हुई। जवानों ने तत्काल ही घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 153 बटालियन के पांच जवान घायल हुए हैं।
CCTV फुटेज सार्वजनिक करने से मुंबई पुलिस का इनकार, सूचना के अधिकार पर छिड़ी बहस
TI की हत्या के बावजूद नहीं थमा अवैध शराब का कारोबार, इंदौर के ढाबों पर बिक्री जारी
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आयकर विभाग का छापा, बड़े कारोबारियों के घर खंगाले जा रहे दस्तावेज
CM मोहन यादव और शिवराज सिंह के आवास का घेराव करेंगे किसान, सपा ने किया आंदोलन का ऐलान
निवेशकों के लिए कमजोर रहा बाजार, सेंसेक्स 100 अंक फिसला; निफ्टी 25,350 के नीचे
सोनिया गांधी की किताब लॉन्च पर राहुल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा, भाजपा ने उठाए सवाल
पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, हमारा भविष्य मुकाबले से नहीं सहयोग से बनेगा
SIR प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 9 दिसंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट