स्कूटर एनटीओआरक्यू 125 का नया सुपर सोल्जर एडिशन लॉन्च
नईदिल्ली। अपने पॉपुलर स्कूटर एनटीओआरक्यू 125 का नया सुपर सोल्जर एडिशन टीवीएस मोटर ने लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसे कंपनी ने रुपए 98,117 (एक्स-शोरूम) की कीमत पर बाजार में उतारा है।
इस एडिशन को एक खास फौजी लुक दिया गया है जिसमें कैम्फ्लाज डिज़ाइन, दमदार ग्राफिक्स और स्पेशल कलर स्कीम शामिल है, जो इसे और ज्यादा अट्रैक्टिव और स्टाइलिश बनाते हैं। एनटीओआरक्यू 125 पहले से ही अपनी ब्यूटूथ-इनेबल्ड स्मार्टएक्सोनेक्ट टेक्नोलॉजी, शानदार परफॉर्मेंस और यूथ-फ्रेंडली डिजाइन के कारण युवाओं के बीच लोकप्रिय है। कंपनी के अनुसार, कैप्टन अमेरिका से प्रेरित यह स्पेशल एडिशन सबसे पहले साल 2020 में लॉन्च किया गया था, और अब इसे अपडेटेड लुक में दोबारा पेश किया गया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह स्कूटर इस महीने से देशभर के सभी टीवीएस डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगा।
इस खास वर्जन के लॉन्च से यह साफ है कि टीवीएस युवा खरीदारों को ध्यान में रखते हुए नए और यूनिक वेरिएंट पेश कर रही है, ताकि उन्हें तकनीक, परफॉर्मेंस और स्टाइल का बेहतर कॉम्बिनेशन मिल सके। सुपर सोल्डर एडिशन उन ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है, जो अपने टू-व्हीलर में यूनिक पर्सनैलिटी और सुपरहीरो टच चाहते हैं। यह एडिशन मार्वल के चर्चित सुपरहीरो कैप्टन अमेरिका से प्रेरित है।
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब
ऑटो चालक पर हमले से इलाके में सनसनी, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी
भारी बारिश बनी रेलवे के लिए चुनौती, सोमनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट
राहुल गांधी की अहम प्रेस वार्ता आज, पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे
अंडों के दाम में उछाल, सावन से पहले रिटेल बाजार में ₹9 प्रति पीस तक पहुंची कीमत