अब थौबुल से शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
नई दिल्ली। कांग्रेस की न्याय यात्रा मणिपुर की राजधानी इम्फाल की जगह अब 34 किलोमीटर दूर थौबुल से शुरू होगी। कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार की शर्तों की वजह से ये बदलाव किया है। राज्य सरकार ने यात्रा में 1 हजार लोगों के शामिल होने की परमिशन दी थी। कांग्रेस ने इन शर्तों की वजह से जगह में बदलाव किया है।
कांग्रेस के मणिपुर अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने कहा कि हमने 2 जनवरी को जिला प्रशासन से इम्फाल के हप्ता कांगजेइबुंग मैदान से यात्रा शुरू करने की अनुमति मांगी थी। कानून-व्यवस्था का हवाला देकर पहले इससे इनकार कर दिया गया। 10 जनवरी को सीएम से मुलाकात के बाद कुछ शर्तों के साथ इसकी अनुमति मिली।
रूट में कोई बदलाव नहीं होगा।
मेघचंद्र ने कहा कि राज्य कांग्रेस की एक टीम ने फिर से डीजीपी राजीव सिंह और इंफाल पूर्व के डिप्टी कमिश्नर और एसपी की मौजूदगी में चीफ सेक्रेटरी विनीत जोशी से मुलाकात की थी। हमें बताया गया कि कार्यक्रम स्थल पर 1,000 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। मेघचंद्र ने कहा कि शर्तें हमारे लिए चिंताजनक थीं। 10 जनवरी को देर रात थौबल जिले के डिप्टी कमिश्नर ने खोंगजोम के प्राइवेट ग्राउंड से यात्रा की अनुमति दी। इसके बाद हमने जगह बदलने का फैसला किया। 14 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े यहीं से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। रूट में कोई बदलाव नहीं होगा।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे