तेल कंपनियों की ओर से वाहन चालकों के लिए राहत बनी हुई हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत में मंगलवार को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं।

कच्चे तेल की कीमत

कल के सत्र के तेजी के बाद आज कच्चे तेल में गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड का रेट 0.33 डॉलर प्रति बैरल या 0.37 प्रतिशत गिरकर 87.82 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का भाव 0.35 डॉलर प्रति बैरल या 0.41 प्रतिशत गिरकर 86.03 डॉलर प्रति बैरल है।

प्रति दिन जारी होते हैं दाम

तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम प्रति दिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। इसमें पेट्रोल-डीजल की कीमत के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से लगाया जाने टैक्स, ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन को जोड़ा जाता है।