तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम....
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी साल 2017 से ही मिली हुई है। आज यानी मंगलवार (5 नवंबर 2024) को भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट को अपडेट कर दिया है। आज भी इन दोनों फ्यूल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करने का जिम्मा देश की मुख्य ऑयल मार्केटिंग कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) पर है।
क्रूड ऑयल का रेट
वैश्विक अस्थिरता के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ओपेक प्लस देशों ने फिलहाल कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी का फैसला टाल दिया है। इससे कच्चे तेल के दाम में मजबूती देखी जा रही है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 75.21 डॉलर प्रति बैरल है।
पेट्रोल-डीजल पर वैट
फ्यूल प्राइस पर अभी जीएसटी (GST) नहीं लगता है। राज्य सरकारें पेट्रोल और डीजल पर वैट (Value Added Tax) लगाती हैं। इसके चलते सभी शहरों में इनके दाम अलग होते हैं। ऐसे में अगर आप किसी अन्य शहर में जा रहे हैं, तो टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें कि किस शहर में पेट्रोल सस्ता मिलेगा। इससे आप पैसे बचा पाएंगे।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.44 रुपये प्रति लीटर है।
बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
नोएडा: पेट्रोल 94.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 94.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.85रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.37 रुपये प्रति लीटर
अपने शहर की फ्यूल प्राइस कैसे चेक करें?
आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट प्राइस एसएमएस से भी पता कर सकते हैं। इसके लिए फोन से RSP स्पेस पेट्रोल पंप का डीलर कोड टाइप कर 92249 92249 पर भेजें। उदाहरण के लिए, नई दिल्ली के लिए “RSP 102072” टाइप कर मैसेज भेजें। डीलर कोड आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट से भी देख सकते हैं। इससे आप आसानी से चेक कर सकेंगे कि आपके शहर में फ्यूल किस रेट पर बिक रहा है।
‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व
वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
हिंद महासागर में बढ़ते तनाव पर Rahul Gandhi का हमला, बोले– सरकार दे जवाब
दिल्ली मेट्रो: 70 लाख यात्रियों सहित रोजाना एक करोड़ लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी
युवाओं को भारत आने का न्योता, जस्टिस Surya Kant ने भूटान को सुझाव दिया