पुलिस और विपक्ष समर्थकों के बीच झड़प में एक की मौत
डकार । सेनेगल में विपक्ष के एक नेता के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। मृतक के दोस्त बौबकर बाल्डे ने बताया कि देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित कोल्डा शहर में शुक्रवार को अलीओ बोडियन की मौत हो गई। विपक्ष के नेता उस्मानी सोन्को ने समर्थकों से अपने गृह नगर ज़िगुइनचोर से राजधानी डकार तक निकाले जा रहे ‘आज़ादी कारवां’ में शामिल होने का आह्वान किया है। गौरतलब है कि सोन्को ज़िगुइनचोर के मेयर हैं। अगले हफ्ते डकार की एक अदालत उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले पर फैसला सुना सकती है। सोन्को पर ‘मसाज पार्लर’ में काम करने वाली एक महिला से बलात्कार करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है और इस मामले में उन्हें 10 साल तक की सज़ा हो सकती है। अगर उन्हें दोषी ठहराया जाता है, तो वह अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत नहीं आज़मा पाएंगे।
सोन्को ने सुनवाई में हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि वह नाइंसाफी के खिलाफ विरोध कर रहे हैं और अदालत के समन का जवाब नहीं देंगे। सोन्को और उनके समर्थकों ने इस मामले को राष्ट्रपति मैकी सॉल नीत सरकार की साज़िश करार दिया है, जिसका मकसद उन्हें राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से रोकना है। इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद की गूंज फिर तेज, हाईकोर्ट में होगी विस्तृत सुनवाई
जायका टीम की ट्रांसको अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक