OPPO ने अपने होम मार्केट में OPPO Find N3 Flip फोल्डेबल फोन लॉन्च किया है। कंपनी के इस फोन को लेकर पिछले काफी समय से रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब कंपनी आधिकारिक तौर पर फोन को मार्केट में पेश कर दिया है। लेटेस्ट OPPO Find N3 Flip को कंपनी ने क्लेमशेल फोल्डिंग मैकेनिज्म डिजाइन के साथ लॉन्च किया है, जिसमें बड़ा कवर डिस्प्ले दिया गया है।

OPPO Find N3 Flip की कीमत

OPPO Find N3 Flip स्मार्टफोन को कंपनी ने 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ CNY 6,799 (करीब 77,200 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है।

इसके साथ ही फोन का दूसरा वेरिएंट CNY 7,599 (करीब 86,200 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। OPPO Find N3 Flip स्मार्टफोन की बिक्री चीन में 8 सितंबर से शुरू होगी।

OPPO Find N3 Flip डिजाइन और कलर वेरिएंट

डिजाइन की बात करें तो OPPO Find N3 स्मार्टफोन पिछले वेरिएंट की तरह है, जिसमें कंपनी ने कवर डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही फोन के बैक में सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल दिया है।

इस फोन में तीन कैमरा सेंसर दिये हैं। ओप्पो के इस फोन में Hasselblad की ब्रांडिंग दी गई है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन Moonlight Muse, Mist Rose और Mirror Night में पेश किया गया है।

OPPO Find N3 Flip स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: OPPO Find N3 Flip में 6.80-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन में 3.26-इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है।

चिपसेट: ओप्पो का यह फोन MediaTek Dimensity 9200 SoC के साथ आता है। फोन में ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Mali-G715 Immortalis MP11 GPU दिया गया है।

RAM और स्टोरेज: ओप्पो का यह फोन 16GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है।

कैमरा: ओप्पो के फोल्डेबल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX890 है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 8MP अल्ट्रा 
वाइड एंगले लेंस और 32MP टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी: OPPO Find N3 Flip में 4,300mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

सॉफ्टवेयर: लेटेस्ट Find N3 Flip स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित ओप्पो के कस्टमाइज यूजर इंटरफेस ColorOS 13.1 पर रन करता है।

अन्य फीचर्स: ओप्पो का यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, USB Type-C पोर्ट, NFC और 5G सपोर्ट के साथ आता है।