हमारा आंदोलन खत्म नहीं हुआ - साक्षी मलिक
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर खाली कराए जाने और पहलवानों को हिरासत में लिए जाने के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि हमारा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है।
साक्षी मलिक ने अपने ट्वीट में लिखा, हमारा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, पुलिस हिरासत से छूटकर हम वापस जंतर-मंतर पर सत्याग्रह शुरू करेंगे। इस देश में अब तानाशाही नहीं, बल्कि महिला पहलवानों का सत्याग्रह चलेगा।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से पहलवानों के टेंट और अन्य सामान को हटा दिया है। इससे पहले, ओलंपियन और कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन सहित शीर्ष भारतीय पहलवानों को नवनिर्मित संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के प्रयास में हिरासत में ले लिया गया।
दिल्ली पुलिस ने बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और साक्षी सहित कई पहलवानों को हिरासत में लिया है। बजरंग ने पूनिया ने कहा कि हमारे 2000 से अधिक समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। हर जगह तानाशाही चल रही है। बाद में उन्होंने ट्वीट किया, क्या कोई सरकार देश के चैंपियनों के साथ ऐसा व्यवहार करती है? हमने क्या अपराध किया है? बाद में पुलिस ने बजरंग पूनिया को छोड़कर बाकी पहलवानों को रिहा कर दिया।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा