चीन में हाईवे का हिस्सा धंसा, 36 लोगों की मौत कई घायल
बीजिंग। दक्षिणी चीन में भारी बारिश के बाद हाईवे का एक हिस्सा ढह गया जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणी चीन के मीझोउ शहर प्रशासन ने बताया कि बुधवार रात दो बजे राजमार्ग का 17.9 मीटर लंबा हिस्सा ढह गया जिससे 23 वाहन एक गड्ढे में गिर गए। कम से कम 36 लोगों मारे गए हैं और 30 घायल हुए हैं। गुआंगदोंग प्रांत के कुछ हिस्सों में पिछले दो हफ्तों में बारिश और बाढ़ आने के साथ ही ओलावृष्टि हुई है। पिछले सप्ताहांत प्रांत की राजधानी गुआंगझोऊ में एक तू्फान में पांच लोगों की मौत हुई थी। ऐसा माना जा रहा है कि बारिश के कारण राजमार्ग के नीचे सड़क का एक हिस्सा भी धंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्हें तेज आवाज सुनाई दी जिसके बाद उन्होंने वहां एक बड़ा गड्ढा देखा। स्थानीय मीडिया में घटना के वीडियो और तस्वीरें जारी की हैं जिसमें घटनास्थल पर धुआं निकलता और आग लगी दिखाई दे रही है। इसके साथ ही घटनास्थल पर गाड़ियों का ढेर नजर आ रहा है। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह