लोकसभा चुनाव के लिए नई जमावट करेंगी पटवारी
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों को कांग्रेस संगठन में जगह देने के साथ लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी देगी। इसके लिए पहले सभी प्रत्याशियों के साथ छह जनवरी को भोपाल में बैठक होगी। इसमें कुछ लोगों को लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाया जा सकता है तो कुछ को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। नौ-दस जनवरी से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेशव्यापी दौरा प्रारंभ करेंगे।
जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद प्रभारी जितेंद्र सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी है। मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा संभावित है। इसे देखते हुए पटवारी भी तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रभारी और मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। अब विधानसभा चुनाव हारे प्रत्याशियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा होगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व विधायकों का उपयोग चुनाव में किया जाएगा। इन्हें लोकसभा प्रभारी बनाया जा सकता है तो कुछ को संगठन में स्थान दिया जाना प्रस्तावित है। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुणाल चौधरी और विपिन वानखेड़े को प्रदेश महासचिव बनाया जा सकता है। पूर्व विधायक संजय शर्मा, रवि जोशी, तरुण भनोत, हर्ष विजय गेहलोत, सुखदेव पांसे, हिना कांवरे, प्रवीण पाठक, विशाल पटेल को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
आज होगी दिल्ली में बैठक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बुलाई बैठक में भाग लेंगे। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। इसमें मिलने वाले दिशानिर्देश के अनुरूप प्रदेश में तैयारी होगी। पटवारी छह से आठ जनवरी तक प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करेंगे और फिर उनका प्रदेशव्यापी दौरा प्रारंभ होगा। इसमें प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता हेमंत कटारे भी अलग-अलग स्थानों पर साथ में रहेंगे।
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय