एक्स को ब्लॉक करने के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
रियो डी जनेरियो। ब्राजील के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ को प्रतिबंधित करने वाले फैसले के खिलाफ हजारों लोगों ने रियो डी जनेरियो की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म बैन करने को लेकर इस तरह सड़कों पर प्रदर्शन का यह पहला मामला है।
जानकारी अनुसार सुप्रीम फेडरल कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोराइस ने एलोन मस्क द्वारा ‘एक्स’ के लिए नया कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त न करने के कारण इसे ब्लॉक करने का आदेश दिया था। इसके अलावा, न्यायाधीश ने मस्क की कंपनी स्टारलिंक के खातों को भी फ्रीज कर दिया था, हालांकि मस्क ने इस फैसले को गैरकानूनी बताया, क्योंकि ‘एक्स’ और ‘स्टारलिंक’ अलग-अलग कंपनियां हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ‘एक्स’ के निलंबन का समर्थन किया है। इसके बाद ही सैकड़ों लोग संबंधित जज के इस्तीफे की मांग करते हुए कोपाकबाना बीच पर एकत्रित हुए और जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन ने न्यायालय के फैसले के खिलाफ लोगों में उपजे व्यापक असंतोष को उजागर कर दिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने