पुणे में दो लाख लोगों से सीधे रुबरु होंगे पीएम मोदी
पुणे। इन दिनों देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है। हर एक नेता चुनाव जीतना चाहता है और हर एक दल अपनी सरकार बनाना चाहता है। इसके लिए सीधे तौर पर मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास जारी है। आज पीएम नरेंद्र मोदी पुणे में लगभग दो लाख लोगों से सीधे रुबरु होने जा रहे हैं। महाविजय संकल्प रैली शाम चार से नौ बजे के बीच रेसकोर्स ग्राउंड में होगी। बता दें, पुणे में लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती चार जून को होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। आज पीएम मोदी महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक मेगा रैली करेंगे। पीएम मोदी यहां महायुति के चारों उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए महाविजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। महायुति नेताओं ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को मोदी की रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की थी। बैठक के बाद महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को पुणे के रेसकोर्स में रैली करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि रैली में दो लाख लोग शामिल हो सकते हैं। साथ ही कहा था कि पुणे, मावल, बारामती और शिरूर के पार्टी पदाधिकारी 29 अप्रैल को इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही