भारी बारिश के चलते पीएम मोदी का पुणे दौरा रद्द
पुणे। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे आने वाले थे लेकिन भारी बारिश के चलते उनका दौरा रद्द हो गया। बता दें कि पीएम मोदी पुणे में 22 हजार 900 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले थे। इसके साथ ही वह पुणे के लोगों को मेट्रो की सौगात भी देते। पीएम मोदी जिला न्यायालय से स्वारगेट को जोड़ने वाली अंडरग्राउंड मेट्रो का उद्घाटन करने के लिए पुणे पहुंचने वाले थे। इसके अलावा वह भिड़े वाडा में कई और अहम परियोजनाओं की भी शुरुआत करने वाले थे। इसमें कई बहुप्रतीक्षित स्मारक भी शामिल हैं। यह वही ऐतिहासिक जगह है, जहां महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने लड़कियों के लिए भारत का पहला स्कूल स्थापित किया था। मगर पुणे में बुधवार से हो रही भारी बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी हो गया है। इसके चलते पीएम मोदी का दौरा रद्द हो गया।
महिला सशक्तिकरण पर सीएम साय का खास कार्यक्रम, सुनेंगे सफलता की कहानियां
स्टेशन के पास डिरेल हुई मालगाड़ी,कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
स्व सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं लिख रहीं सफलता की नई कहानी
एमिरेट्स ने अचानक निलंबित की फ्लाइट सेवाएं, एयरपोर्ट न आने की अपील
RBI की बड़ी योजना, सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से जुटाए जाएंगे 45,960 करोड़ रुपये
अमेरिका-इस्राइल संघर्ष के बीच ईरान की सफाई, पड़ोसी देशों से दुश्मनी नहीं
साली को रंग लगाने से मना करने पर भड़का पति, पत्नी से मारपीट
अहमदाबाद स्टेडियम में होगा फाइनल, उससे पहले फैंस ने की नजर उतारने की रस्म
ईरानी जहाज IRIS लावन की भारत में एंट्री पर उठे सवाल, जयशंकर ने दी सफाई
कैफ पर टिप्पणी कर घिरे आमिर सोहेल, गांगुली का नाम भी आया बीच में