अंचल में यातायात व्यवस्था सुधारने पुलिस ने की सख्ती
कोरबा त्यौहारी सीजन में व्यवस्था सुधारने के बाद अब फिर से अंचल के मुख्य मागों पर सड़क तक व्यापारियों ने अतिक्रमण कर दुकान सजा ली है या फिर बेरिकेड्स लगा दिया है। लेकिन अब यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने ऐसे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के सामने कार्यवाही शुरू कर दी है।
खासकर प्रशासन-पुलिस की अपील को दरकिनार कर मनमानी करने वाले रसूखदार व्यापारियों पर कार्यवाही की जा रही हैं। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के निर्देशन में एएसआई मनोज राठौर के नेतृत्व में मॉल के सामने इस तरह सड़क तक लगाया गया। यातायात पुलिस की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर से पावर हाउस रोड तक पेट्रोलिंग की। इस दौरान दुकानों के सामने से सामान हटवाए गए। यहां तक कि मॉल के सामने सड़क तक लगाए गए बेरिकेड्स को हटवाकर पार्किंग स्थल को खाली कराया। वहीं सड़क पर खड़े कराए गए वाहनों को जब्त कर चालान किया। यातायात पुलिस की इस तरह की गई कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मुताबिक यातायात व्यववस्था को बेहतर बनाने शहर में लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। व्यापारी व वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन कर सहयोग करें और कार्यवाही से बचें।
राजनाथ सिंह बोले: बदलते समय में पुराने विचार बदल रहे हैं, हमें अनिश्चितताओं को समझना होगा
एक ही परिवार के तीन चिराग बुझ गए: गुना हादसे में पिता, बेटा और मासूम ने तोड़ा दम
पुतिन से तेल की आपूर्ति पर रमेश ने उठाया सवाल, कहा– अमेरिकी ब्लैकमेल की सीमा तय होनी चाहिए
क्या राजनीति से संन्यास लेंगे MP के पूर्व मुख्यमंत्री? सोशल मीडिया पोस्ट से अटकलें तेज
PM मोदी का बयान: देश की प्रगति के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना आवश्यक
काम के आधार पर मिलेगा मौका: अच्छा प्रदर्शन करने वाले कलेक्टरों को फील्ड में रखेंगे सीएम