महिलाओं को बढ़े हुए आरक्षण का लाभ दिए जाने की तैयारी
भोपाल । पुलिस महकमे में महिला बल की संख्या बढ़ाने के लिए भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार के निर्देश पर भर्ती में दो प्रतिक्षत और आरक्षण बढ़ाया जाने वाला है। प्रदेश में इस साल होने वाली पांच हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती में महिलाओं को बढ़े हुए आरक्षण का लाभ दिए जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस महकमे में भर्ती के लिए अब तक महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर यह महिलाओं को यह आरक्षण दिया गया था। अब मोहन यादव की सरकार आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने जा रही है। महिलाओं को अब भर्ती के लिए अन्य विभागों की ही तरह 35 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को जल्द ही प्रस्ताव तैयार करना है। यह प्रस्ताव शासन के पास भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। प्रदेश में इस साल पांच हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती किए जाने का प्रस्ताव है। महिलाओं को भर्ती में आरक्षण बढ़ाने का प्रस्ताव इसी भर्ती से लागू करने की तैयारी है। इस आरक्षण के बाद महिलाओं की इस भर्ती में संख्या 1750 के लगभग होगी।
3 सेंटीमीटर की छूट भी मिली है
महिला पुलिस बल बढ़ाने के लिए सरकार ने कई प्रयास किए। पुलिस भर्ती में वर्ष 2020 से पहले तक महिलाओं की 155 सेंटी मीटर ऊंचाई की बाध्यता थी, इसके चलते महिलाओं की भर्ती के लिए आरक्षण में तय पद ही नहीं भरे जा रहे थे। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव तैयार किया, इस प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगाई। उसके बाद वर्ष 2020 में महिलाओं के लिए औसत लंबाई 158 सेंटी मीटर से घटाकर 155 सेंटी मीटर कर दी गई थी।
दस प्रतिशत ही बल
महिलाओं की 33 प्रतिशत भर्ती का आदेश वर्ष 2015 में हुआ था। इसके बाद से जितनी भी भर्ती हुई उनमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। इसके बाद भी महिला पुलिस बल की संख्या बहुत ज्यादा नहीं हो पाई है। हालांकि अब तेजी से महिलाओं की पुलिस बल में संख्या बढ़ रही है। इसके बाद भी अब तक बल में 10 हजार के आसपास ही इनकी संख्या हो सकी है। जो पुलिस बल का करीब दस प्रतिशत के लगभग माना जाता है।
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल