26 जनवरी से दिल्ली के चुनावी रण में उतर सकती हैं प्रियंका
नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा 26 जनवरी से दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकती हैं। कांग्रेस के अभियान प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ नेता ने उम्मीद जाहिर की कि प्रियंका गांधी वाड्रा 26 जनवरी की शाम को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अपनी पहली रैली को संबोधित कर सकती हैं। सभी कांग्रेस उम्मीदवारों ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) से अनुरोध किया है कि प्रियंका उनकी सीट पर प्रचार करें। हालांकि, प्रियंका गांधी वाड्रा केवल महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगी।
कांग्रेस ने चुनाव से पहले लोगों से पांच वादे किए हैं, इसमें प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह, दिल्ली के सभी निवासियों के लिए 25 लाख रुपये का आजीवन स्वास्थ्य बीमा, शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल के लिए अपने रोजगार कौशल विकसित करने के लिए 8,500 रुपये प्रति माह वजीफा, 500 रुपये में सब्सिडी वाली रसोई गैस, मुफ्त राशन किट और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा शामिल हैं। 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में शून्य सीटें पाने के बाद पार्टी दिल्ली में वापसी के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रही है, क्योंकि पिछले दो चुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।
वहीं, गुरुवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में अपनी रैली रद्द कर दी, इससे चुनाव प्रचार में उनकी उपलब्धता को लेकर संशय बरकरार है। राहुल गांधी हाल ही में अस्वस्थ होने के कारण कुछ कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सके थे, जिसमें दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उनका प्रस्तावित कार्यक्रम भी शामिल था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ